आज का विचार


किसी भी व्यक्ति के लिये भगवान की भक्ति करना सबसे आसान कार्य होता है।

जो भी कार्य करें वह भगवान के लिये करें, सब कुछ भगवान का कार्य जानकर करें, सभी वस्तुओं को भगवान का समझकर करें, भगवान का स्मरण करते हुए करें और मन में विचार यही होना चाहिये कि करने वाला मैं नहीं हूँ।

आज का विचार


जो व्यक्ति तन से सांसारिक कर्तव्य-कर्म करता है और मन से निरन्तर भगवान का स्मरण करता है, ऎसा भक्त भगवान को प्रिय होता है।
जो व्यक्ति वाणी से तो भगवान का नाम जपता है और मन से सांसारिक वस्तुओं का स्मरण करता है, ऎसा व्यक्ति स्वयं को ही धोखा देता है।