मन में किसी भी प्रकार का भ्रम नही होता है जब बुद्धि मन का विरोध करती है तब मन में भ्रम उत्पन्न हो जाता है, मन को सांसारिक व्यवहार मे लगाये बिना भी सांसारिक व्यवहार यथावत चलता रहेगा, कौशिश करके धीरज रखोगे तभी पता चल सकेगा।
स्वस्थ तन और धन सम्पत्ति प्राप्त होना प्रारब्ध पर निर्भर करता है, यदि प्रारब्ध में है तो वह मिलेगा ही, इसलिए मन को भगवान के चिंतन में आगे और व्यवहारिक चिंतन में पीछे रखना चाहिये।