आध्यात्मिक विचार - 12-09-2011


मैं परमात्मा का अंश आत्मा हूँ, और मेरा एक मात्र परमात्मा है। 

जो व्यक्ति इस तत्व को जानकर ग्रहण कर लेता है तो उस व्यक्ति के लिये संसार में जानने के लिये कुछ भी शेष नहीं रहता है।  

यही सम्पूर्ण आध्यात्मिक ज्ञान है, इसके आगे मनुष्य को जानने के लिये अन्य कोई ज्ञान नहीं हैं।

आध्यात्मिक विचार - 10-09-2011


किसी भी व्यक्ति की सुन्दरता उसके चेहरे से दिखाई देती है, चेहरे की सुन्दरता उसके चरित्र से दिखाई देती है, चरित्र की सुन्दरता उसके गुणों से दिखाई देती है, गुणों की सुन्दरता उसके ज्ञान से दिखाई देती है, और ज्ञान की सुन्दरता उसकी क्षमाशीलता से दिखाई देती है।