आध्यात्मिक विचार - 10-12-2011


संसार में सभी मनुष्य एक समय में आसुरी या दैवीय स्वभाव में स्थित होकर ही कार्य करते है।  

जब व्यक्ति स्वयं के हित की भावना से कार्य करता है, तब वह आसुरी स्वभाव में स्थित होता है।

जब व्यक्ति दूसरों के हित की भावना से कार्य करता है, तब वह दैवीय स्वभाव मे स्थित होता है।

आध्यात्मिक विचार - 09-12-2011


उत्साह व्यक्ति को बलवान बनाता है, लेकिन अति उत्साह व्यक्ति को निर्बल बनाता है। 

उत्साहित व्यक्ति के लिए संसार में सब कुछ संभव होता है, लेकिन अति-उत्साहित व्यक्ति लिये संसार में सब कुछ असंभव होता है।