आध्यात्मिक विचार - 16-11-2013


सुख की प्राप्ति संतुष्टि से होती है, और संतुष्टि की प्राप्ति, केवल पारमार्थिक कर्मों से ही संभव होती है।

आध्यात्मिक विचार - 13-11-2013


अनन्य भाव से प्रभु का चिंतन करना, एकान्त में रहने की इच्छा करना, किसी भी प्राणी के प्रति आसक्ति का न होना, आत्म-तत्व को जानने की इच्छा करना तथा परम-तत्व को प्राप्त करने की इच्छा का होना, यह सब तो ज्ञान होता है, और इनके अतिरिक्त जो कुछ भी है वह सब अज्ञान ही होता है।