आज का विचार

व्यक्ति जिसका चिंतन करता है उसके ही गुण-दोषों को ग्रहण करता है। 
जब कोई व्यक्ति किसी भी अन्य व्यक्ति की निन्दा करता है तब वह उस व्यक्ति के दोषों को ग्रहण करता है, जब कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति की तारीफ़ करता है तब वह उस व्यक्ति के गुणों को ग्रहण करता है, और जब व्यक्ति भगवान का चिंतन करता है तब वह भगवान के ही गुणों को ग्रहण करता है। 

आध्यात्मिक विचार - 31-10-2015

संसार से हमें वही मिल रहा है, जो हमने पूर्व में संसार को दिया था।
भविष्य में भी हमको वही मिलेगा, जो आज हम संसार को दे रहे हैं॥
चाहे वह प्रेम हो ....या धोखा!

आध्यात्मिक विचार -10-06-2015


धर्म और अधर्म की परिभाषा कार्य का उद्देश्य निर्धारित करता है, एक ही कार्य धर्म और अधर्म दोनों ही हो सकता है।

जब कार्य का उद्देश्य स्वार्थ-सिद्धि होता है तो वह कार्य अधर्म कहलाता है, और जब उसी कार्य को परमार्थ-सिद्धि के उद्देश्य से किया जाता है तो वही कार्य धर्म कहलाता है। 

आध्यात्मिक विचार - 07-06-2015


ज्ञानी का अहंकार शास्त्र को शस्त्र बना देता हैं।
शास्त्रों से जीवन का विकास होता हैं, और शस्त्रों से जीवन का विनाश होता हैं।

आध्यात्मिक विचार - 03-06-2015


प्रार्थना से ध्यान श्रेष्ठ है।
प्रार्थना में हम भगवान को अपनी सुनाते है, लेकिन ध्यान में हम भगवान की सुनते हैं।

आध्यात्मिक विचार - 24-04-2015

जिस प्रकार गंगा में मिलकर सभी प्रकार के अपवित्र जल गंगा के समान पवित्र हो जाते हैं, 

उसी प्रकार कर्म प्रारम्भ करने से पहले समस्त कर्म-फलों को मन के द्वारा भगवान को समर्पित करने से समस्त कर्म पवित्र हो जाते हैं। 

आध्यात्मिक विचार - 06-02-2015

जीवन में असफलता ही सफलता के शिखर की चाबी होती है। 

असफलता में व्यक्ति की बुद्धि दिशाहीन हो जाती है, लेकिन जिस व्यक्ति को असफलता में भी दिशा का ज्ञान रहता है वही व्यक्ति सफलता के शिखर को प्राप्त कर पाता है।

आध्यात्मिक विचार - 22-01-2015

स्वयं को मचिस की तीली न बनाना, जो जरा सी रगड़ से सुलग जाये।
बनाना है तो स्वयं को शान्त सरोवर बनाना, जिसमें कोई अंगारा भी फैंके तो वह खुद ही बुझ जाये॥

आध्यात्मिक विचार - 20-12-2014


सच्चे मन से की जाने वाली आत्म-ग्लानि उस अग्नि के समान होती है जिसमें बड़े से बड़े पाप भी जलकर भस्म हो जाते हैं।

आध्यात्मिक विचार - 13-12-2014


प्राप्त वस्तुओं से अधिक प्राप्त करने की लालसा "लोभ" कहलाती है, "लोभ" त्यागने के पश्चात ही व्यक्ति का अमीर बन पाना संभव होता है।

आध्यात्मिक विचार - 02-12-2014


सामर्थ्यवान होते हुए दूसरों की गल्तियों को क्षमा करने पर ही महापुरुषों की श्रेणी में स्थित हो पाना संभव होता है। 

आध्यात्मिक विचार - 18-11-2014


संत की पहिचान सांसारिक और आध्यात्मिक दो दृष्टिकोणों से होती है।

जो व्यक्ति स्वयं कष्ट झेलकर दूसरों को सुख देने का निरन्तर प्रयत्न करता है, ऎसे व्यक्ति की पहिचान सांसारिक दृष्टिकोण से संत रूप में होती है।

जिस व्यक्ति की समस्त कामनायें परमात्मा का स्पर्श प्राप्तकर शान्त हो चुकी हैं, ऎसे व्यक्ति की पहिचान आध्यात्मिक दृष्टिकोण से संत रूप में होती है।

आध्यात्मिक विचार - 15-11-2014


मनुष्य कर्म करने मे सदैव स्वतंत्र होता है, जो व्यक्ति किसी के कर्म में हस्तक्षेप नहीं करते हैं, और किसी के हस्तक्षेप करने पर विचलित नहीं होते हैं, ऎसे व्यक्ति बुद्धिमानों में श्रेष्ठ होते हैं।


आध्यात्मिक विचार - 06-10-2014

अपने कर्तव्यों का ज्ञान न होने के कारण मनुष्य अधर्म के पथ पर ही चलता है।

मनुष्य के जीवन में जब-जब वस्तुओं का महत्व बढ़ने लगता है, तब-तब संबन्धों का महत्व कम होने लगता है, और जब संबन्धों पर वस्तुओं का महत्व अधिक हो जाता है, तभी मनुष्य अपने कर्तव्यों से विमुख होकर अधर्म के पथ पर चलने लगता है।

आध्यात्मिक विचार - 18-09-2014

प्रसन्नता पूर्वक अपमान सहन करने से और निरन्तर नम्रता धारण करने से मिथ्या अहंकार का मिटना संभव होता है।

आध्यात्मिक विचार - 08-08-2014


हम जिनको अपने साथ समझते हैं वास्तव में वह हमारे साथ नहीं होते हैं, हमारे साथ केवल वही होते हैं जिनका हम स्मरण करते हैं।

आध्यात्मिक विचार - 04-08-2014


किसी को भी अपना बनाना असंभव है, लेकिन किसी का हो जाना संभव है। 

जो व्यक्ति किसी एक का भी हो जाता है वह सभी का मित्र बन जाता है और जो सभी का मित्र होता है वही भगवान का भक्त होता है।

आध्यात्मिक विचार - 03-08-2014

मित्र की खुशी को स्वयं की खुशी समझना ही मित्र-धर्म कहलाता है, इस धर्म को मानने वाले का संसार में कोई शत्रु नहीं होता है। 

आध्यात्मिक विचार - 20-07-2014

"उदारता" जल से भी अधिक तरल होती है। 

जल की तरलता से समस्त प्राणियों को शीतलता प्राप्त होती है लेकिन मनुष्यों की उदारता से तो समस्त संसार को शीतलता प्राप्त होती है।  

आध्यात्मिक विचार - 18-07-2014

क्रोध, अग्नि से भी अधिक ज्वलनशील होता है, अग्नि तो निर्जीव शरीर को भष्म करती है लेकिन क्रोध तो सजीव चरित्र को ही नष्ट कर देता है।