आध्यात्मिक विचार - 05-09-2011


केवल सकारात्मक सोच के द्वारा ही जीवन संतुलित हो सकता हैं, जब जीवन संतुलित हो जाता है तभी वास्तविक कर्म प्रारम्भ होता है।

आध्यात्मिक विचार - 01-09-2011


जिस व्यक्ति में जितनी अधिक कामनायें होती है, वह व्यक्ति उतना ही निर्धन होता है, और जिस व्यक्ति में जितनी कम कामनायें होती है, वह व्यक्ति उतना ही अमीर होता है। 

लेकिन जो व्यक्ति हर परिस्थिति में संतुष्ट रहता है, उस व्यक्ति की दृष्टि में संसार में न तो कोई अमीर होता है, और न ही कोई निर्धन होता है।