आध्यात्मिक विचार - 05-02-2011


आध्यात्मिक ज्ञान के प्रकाश से ही अज्ञान रूप अन्धकार मिट सकता है।

जिस प्रकार संसार का अंधकार सूर्य के प्रकाश से दूर होता है, उसी प्रकार जीवात्मा का अज्ञान रुप अन्धकार आध्यात्मिक ज्ञान के प्रकाश से ही दूर हो सकता है।

जब व्यक्ति की जिज्ञासा भौतिकता से आध्यात्मिकता में परिवर्तित होती है, तभी व्यक्ति के जीवन में भौतिक ज्ञान रूप अन्धकार हटकर आध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाश सूर्य के समान प्रकाशित होने लगता है।